Saturday, November 30, 2019

नौकरी छूटने पर अटल बीमित व्यक्ति कल्याण योजना के फायदे


नौकरी छूटने पर अटल बीमित व्यक्ति कल्याण योजना के फायदे

नौकरी छूटने पर अटल बीमित व्यक्ति कल्याण योजना के फायदे
नौकरी छूटने पर अटल बीमित व्यक्ति कल्याण योजना के फायदे

आज के समय में जैसा कि हम सभी को पता है कि बिना नौकरी के कोई भी अपना जीवन यापन सही ढंग से नहीं चला सकता या उसको व्यतीत कर सकता परंतु सरकार ने एक योजना के अनुसार यह सुरक्षित किया है कि अगर आपको किसी वजह से नौकरी छुटने की नौबत आती है तो आप 2 साल तक सरकार द्वारा पैसे का भुगतान किया जाएगा आइए जानते हैं कि वह कौन सी योजना है जिसे नौकरी छूटने पर भी सरकार आपको 2 साल तक पैसे देगी

अगर आप किसी क्षेत्र में नौकरी करते हैं तो आपके सैलरी से हर महीने आपका पीएफ और ईएसआई करता है तो आपको जानकर बहुत अधिक खुशी होगी कि सरकार ने एक योजना के अनुसार आपकी नौकरी जाने के बाद 2 साल तक आपको पैसा देगी

ईएसआईसी ने इस योजना के बारे में ट्वीट कर जानकारी दी है कि “अटल बीमित व्यक्ति कल्याण योजना” के तहत नौकरी जाने पर सरकार आपको आर्थिक मदद देती है किसी भी परेशानी की वजह से आपका रोजगार छूटने का मतलब आपकी आमदनी का नुकसान होना नहीं है

कैसे उठाएं इसका फायदा?

जैसा कि हम सभी इस योजना का फायदा उठाना चाहते हैं तो आइए जानते हैं कि इस योजना का फायदा हम कैसे और किस तरह ले सकते हैं इसके लिए आपको ईएसआईसी कि अटल बीमित योजना के लिए रजिस्ट्रेशन कराना होगा और यह रजिस्ट्रेशन वेबसाइट पर जाकर एक फॉर्म डाउनलोड करके उसको ईएसआईसी के किसी भी ब्रांच में जमा कराना होगा इसमें एबी वन से लेकर एबी 4 फॉर्म जमा कराया जाएगा जैसे कि जानने में आया है कि जल्द ही सरकार इसके लिए ऑनलाइन वेबसाइट की सुविधा भी देने जा रही है

कौन-कौन फायदा नहीं उठा सकते?

  1. ईएसआईसी से इस योजना को कोई भी व्यक्ति जोकि अपने रोजगार से गलत आचरण की वजह से निकाला गया हो या फिर किसी भी तरीके से किसी कंपनी का नुकसान किया हो उस व्यक्ति को इस योजना का लाभ नहीं मिल सकता
  2. जो व्यक्ति किसी भी अपराधिक मामले में मुकदमा दर्ज होता है तो इस मामले में भी वह व्यक्ति इस योजना का लाभ नहीं उठा सकता
  3. जो लोग अपनी इच्छा से रिटायरमेंट लेते हैं उन लोगों को भी इस योजना का लाभ नहीं मिलेगा

देश में बढ़ती बेरोजगारी के कारण सरकार हर समय पर कोई ना कोई योजना से बेरोजगार युवकों को सहायता प्रदान करने की कोशिश करती रहती है यह योजना भी उसी क्षेत्र में एक पहल है जोकि व्यक्ति की किसी कारण वश अगर नौकरी जाती है तो उसमें सरकार 24 महीने तक आपको आर्थिक मदद देगी जिससे कि आप अपना जीवन यापन अच्छे से व्यतीत कर सकें

जाने कैसे रखें अपने दांतो को स्वस्थ

जाने कैसे रखें अपने दांतो को स्वस्थ

 
जाने कैसे रखें अपने दांतो को स्वस्थ
जाने कैसे रखें अपने दांतो को स्वस्थ


आपके चेहरे पर या किसी के भी चेहरे पर मुस्कान हमेशा आपको और व्यक्तित्व को निखरती है परंतु अगर आपके दांत स्वस्थ नहीं है या फिर खराब हो चुके हैं तो यह मुस्कान आपको शर्मिंदगी महसूस करवाती है तो आज जानते हैं कि अपने दांतो को स्वस्थ और साफ कैसे रखें जिससे कि आपकी मुस्कान हमेशा आपके चेहरे की शोभा बढ़ाती रहे

बढ़ती उम्र के साथ दांत पीले होने लगते हैं और उनका रंग सफेद से फीका पड़ने लगता है जिससे कि आपकी मुस्कान भी फीकी नजर आने लगती है जैसा कि अक्सर देखा जाता है कि हमारे दांत में दर्द रहने लगता है और उसी के अनुसार डॉक्टर के परामर्श से दवाई भी लेते हैं परंतु कुछ समय के लिए वह दर्द दवाई के कारण हमें महसूस नहीं होता परंतु वह दर्द  फिर से होने लगता है

इन सब का कारण यह होता है कि बचपन में बहुत से बच्चे टूथब्रश नहीं करते जिससे कि आने वाले समय में उनके दांत पीले पड़ने लगते हैं और उसमें बीमारियों की जगह बन जाती है जिसके कारण दांतों में दर्द एक आम समस्या बन जाता है तो हमेशा दांतो का ख्याल रखने के लिए टूथब्रश की आदत को नियमित रूप से रखना चाहिए और अपने बच्चों को भी  इसकी आदत डालनी चाहिए

आजकल देखा गया है कि दांतों में सेंसटिविटी भी एक बहुत बड़ी समस्या के रूप में उभरता हुआ दिखाई दे रहा है एक अध्ययन के अनुसार बहुत से लोगों में पाया गया है कि वह इस समस्या से पीड़ित हैं दांतों में खाते वक्त या पीते वक्त ठंडा गरम का अनुभव होना सेंसटिविटी कहलाता है शुरू में यह बहुत कम मात्रा में दांतो में महसूस होता है परंतु समय बीतने के साथ यह बहुत तेजी से बढ़ती है इसके लिए आपको समय-समय पर अपने दांतों का चेकअप करवाना चाहिए और डॉक्टर के परामर्श के अनुसार दवाई का प्रयोग करना चाहिए


दांतो का ख्याल कैसे रखें

जैसा कि हमें पता है हमारे दांतो में  कैविटी का जमा होना यह दर्शाता है कि हमारे दांतो में बैक्टीरिया ने अपना घर बना लिया है और समय-समय पर यह हमारे दांतो को बीमार करता है इससे बचने के लिए जब भी आप भोजन करें उसके बाद अपने दांतो को साफ अवश्य करें

लोगों को अभी तक यह नहीं पता है कि टूथब्रश करने का तरीका क्या होता है वह अपने टूथब्रश अपने दांतो को जोर  ब्रश करते हैं और फिर कुल्ला करके अपने दांतो को साफ कर लेते हैं परंतु हमें कम से कम 2 मिनट तक टूथब्रश से अपने दांतो को साफ करना चाहिए जिससे कि दांतो की अच्छी तरह से सफाई हो सके और हमारे दांत स्वस्थ बन सकें

समय-समय पर अपने टूथब्रश को बदलते रहना चाहिए जिससे कि टूथब्रश में जमा कीटाणु आपके दांतों को नुकसान ना पहुंचाएं  और कभी भी ज्यादा जोर लगाकर अपने दांतो पर टूथब्रश नहीं करना चाहिए इससे दांत और मसूड़े दोनों जख्मी हो सकते हैं

अक्सर देखा गया है जो लोग धूम्रपान करते हैं उनके दांत हमेशा खराब और दिखने में काले पीले रंग के होते हैं क्योंकि धूम्रपान से जहां शरीर को नुकसान होता है वहीं दांतो को भी बहुत अधिक नुकसान होता है धूम्रपान हमारे दांतो में बीमारी फैलाने वाले कीटाणुओं को जन्म देता है जिससे कि हमारे दांत खराब हो जाते हैं और वह स्वस्थ नहीं रहते इसलिए धूम्रपान की आदत को छोड़ना ही दांतो के लिए फायदेमंद है

भोजन में हमेशा विटामिन और कैल्शियम  की मात्रा को बनाए रखना चाहिए जिससे कि दांतो को मजबूती प्रदान होती है हमेशा हरी सब्जियां और फलों का सेवन करना चाहिए जिससे कि शरीर के साथ-साथ दांतो को भी बहुत अधिक लाभ मिलता है और आप हमेशा स्वस्थ और सुरक्षित रहते हैं


Thursday, November 28, 2019

आइए जानते हैं लिवर को स्वस्थ कैसे रखें

आइए जानते हैं लिवर को स्वस्थ कैसे रखें 

आइए जानते हैं लिवर को स्वस्थ कैसे रखें
आइए जानते हैं लिवर को स्वस्थ कैसे रखें

 


मानव शरीर में लिवर को एक महत्वपूर्ण स्थान दिया जाता है क्योंकि यह हमारे शरीर के सबसे महत्वपूर्ण अंग में गिना जाता है इसका काम होता है हमारे शरीर से और हमारे रक्त से हानिकारक पदार्थों को निकालकर हमारे शरीर की सुरक्षा करता है लिवर के डिटॉक्सिफिकेशन के लिए बहुत से घरेलू उपाय और दवाइयां बाजार में पाई जाती है जो कि हमारे लिवर को स्वस्थ रखने में हमारी सहायता करती है परंतु अगर हम अपनी दिनचर्या  में कुछ बातों का ध्यान रखें और उनको नियमित रूप से पालन करें तो हम अपने लिवर को बिना दवाई के प्रयोग से सुरक्षित रख सकते हैं

शराब का सेवन न करें

लिवर हानिकारक पदार्थ जमा होने का सबसे बड़ा कारण शराब का सेवन माना जाता है क्योंकि शराब सीधे ही हमारे लिवर पर बहुत बुरे प्रभाव डालती है जिसके कारण उसमें  नुकसानदायक पदार्थ जमा होने लगते हैं और बाद में वही हमारे लिवर को बहुत हानि पहुंचाते हैं जिससे कि लिवर की कार्यप्रणाली पर बहुत बुरा असर पड़ता है शराब का सेवन  ना करने से हमारा लिवर काफी हद तक सुरक्षित रहता है

पानी का सेवन अधिक मात्रा में करें


हमारा शरीर तरल पदार्थों से बना हुआ है जिसमें पानी का एक अहम रोल माना गया है क्योंकि पानी हमारे शरीर को हाइड्रेट करता है और हमारे कोशिकाओं के निर्माण में भी सहायता करता है अपने लिवर को साफ रखने के लिए हमें कम से कम हर रोज 3 से 4 लीटर पानी पीना चाहिए जिससे कि हमारा लिवर हाइड्रेट हो सके और हानिकारक पदार्थों को जल्दी से जल्दी शरीर से बाहर निकालने में हमारी मदद करें अधिक से अधिक पानी पीने से हमारे शरीर का ऊर्जा स्तर बना रहता है जो कि हमारे जीवन शैली पर बहुत लाभदायक प्रभाव डालता है

नींबू का सेवन करें


जैसा कि हमें पता है नींबू शरीर की सफाई करने में बहुत लाभदायक है क्योंकि नींबू के रस में  गुण पाए जाते हैं कि वह हमारे शरीर से हानिकारक पदार्थों को बाहर निकालने में हमारी मदद करता है और हमारे पाचन तंत्र प्रणाली को भी मजबूत बनाता है अग्नाशय में होने वाली पथरी को भी नींबू का रस काफी हद तक रोकता है

ग्रीन टी  का सेवन करें


ग्रीन टी एक बहुत अच्छा एंटी ऑक्सीडेंट माना जाता है क्योंकि ग्रीन टी में ऐसे पदार्थ पाए जाते हैं जोकि हमारी लिवर की क्षमता बढ़ाने के लिए बहुत अधिक लाभदायक होते हैं लिवर में वसा की मात्रा को भी कम करने में ग्रीन टी बहुत हद तक लाभदायक होती है ग्रीन टी से हमारे शरीर में रोगों से लड़ने की क्षमता बढ़ती है इसके नियमित रूप से सेवन से आप अपने लिवर को काफी हद तक स्वस्थ रख सकते हैं

फलों और हरी सब्जियों का सेवन करें

जैसा कि हमें पता है फलों और हरी सब्जियों में बहुत अधिक मात्रा में विटामिन पाए जाते हैं जो कि हमारे शरीर के लिए बहुत अधिक लाभदायक होते हैं हमें नियमित रूप से फल और सब्जियों का आहार अपनी दिनचर्या में शामिल करना चाहिए क्योंकि इससे मिलने वाले तत्वों से हमारे लिवर को पुन निर्माण करने की क्षमता मिलती है और धीरे-धीरे वह स्वस्थ होने लगता है

फास्ट फूड से परहेज करें

आजकल दौड़ भरी जिंदगी में खानपान के विषय पर बहुत ज्यादा ध्यान नहीं दिया जाता है क्योंकि व्यक्ति इतना व्यस्त रहता है कि वह अपने आहार को ठीक ढंग से संतुलित नहीं कर पाता वैसे ही हमें फास्ट फूड से दूरी बनाए रखनी चाहिए क्योंकि फास्ट फूड में  वसा की मात्रा बहुत अधिक होती है जो हमारे लिवर पर बुरा प्रभाव डालती है

लहसुन का सेवन


लहसुन का सेवन हमारे लिवर के लिए बहुत अधिक फायदेमंद माना जाता है क्योंकि इसमें सल्फर युक्त तत्व होते हैं जो लिवर के एंजाइम्स को अपना कार्य करने में बहुत अधिक सहायता प्रदान करते हैं और शरीर से हानिकारक पदार्थों को बाहर निकालने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं

अखरोट का सेवन


अखरोट भी एक महत्वपूर्ण अमीनो एसिड का स्रोत माना जाता है क्योंकि इसमें ओमेगा 3 फैटी एसिड का बहुत अधिक मात्रा में पाया जाता है जो कि आपके लिवर की बीमारी के लिए बहुत अधिक लाभदायक है लिवर को स्वस्थ रखने के लिए अखरोट का सेवन बहुत अधिक जरूरी है अखरोट के साथ साथ हम कुछ ड्राई फूड्स जैसे कि बादाम काजू आदि का भी सेवन कर सकते हैं

क्या क्या होते हैं ग्रीन टी पीने के फायदे

क्या क्या होते हैं ग्रीन टी पीने के फायदे

क्या क्या होते हैं ग्रीन टी पीने के फायदे
क्या क्या होते हैं ग्रीन टी पीने के फायदे

हम जानते हैं कि ग्रीन टी पीना हमारे सेहत के लिए बहुत अधिक फायदेमंद होता है ग्रीन टी में बहुत अधिक मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते हैं जो कि हमारे शरीर के लिए बहुत अधिक लाभकारी होते हैं और शरीर का दर्द करने में भी काफी हद तक हमारी मदद करते हैं

आइए जानते हैं ग्रीन टी क्या है


सबसे पहले यह जानना जरूरी हो जाता है कि ग्रीनटिन है क्या? ग्रीन टी कमेलिया साइनोसिस नामक पौधे से प्राप्त होती है इस पौधे की पत्तियों का उपयोग करके टी ग्रीन टी बनाई जाती है और भी अन्य चाय बनाने में इसका प्रयोग किया जाता है

ग्रीन टी में बहुत अधिक मात्रा में पौष्टिक तत्व पाए जाते हैं इसमें अमीनो एसिड काफी मात्रा में पाए जाते हैं यह कार्बोहाइड्रेट का भी स्रोत माना जाता है और मैग्नीशियम कैल्शियम मैग्नीज जैसे खनिज पदार्थों का भी अच्छी मात्रा में होना इसे बहुत गुणकारी बनाता है

ग्रीन टी से होने वाले फायदे


वजन कम करने के लिए

बहुत से लोग जिनका वजन बहुत अधिक बढ़ने लगता है उनके लिए ग्रीन टी बहुत ही फायदेमंद होती है क्योंकि इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट हमारे इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाते हैं और हमारे शरीर में जमी फैट को खत्म करके हमारा वजन कम करने में सहायता करते हैं व्यायाम करने के दौरान भी ग्रीन टी बहुत अधिक फायदेमंद होती है क्योंकि यह हमारे शरीर में फैट को कम करता है और शरीर को तंदुरुस्त बनाए रखता है

मुंह के लिए लाभदायक

मुंह के अंदर होने वाले हानिकारक पदार्थों से भी ग्रीन टी हमारी सहायता करता है मुंह में होने वाले किसी प्रकार के  इंफेक्शन के दौरान ग्रीन टी बहुत फायदेमंद साबित होता है जैसे कि हमें पता है कि हमारे दांतो के अंदर प्लाक का निर्माण होता है जिसमें बहुत अधिक मात्रा में बैक्टीरिया होता है जो कि हमारे दांतो को खराब कर देता है परंतु आपको जानकर खुशी होगी कि ग्रीन टी इस सबको नियंत्रित करके हमारे दांतो को खराब होने से बचाती है ग्रीन टी में फ्लोराइड होने के कारण भी इसे दांतो के लिए बहुत अधिक फायदेमंद माना जाता है

डायबिटीज के लिए

जो व्यक्ति डायबिटीज की बीमारी से परेशान रहते हैं उनके लिए भी ग्रीन टी बहुत अधिक फायदेमंद साबित होती है क्योंकि ग्रीन टी में वह तत्व होते हैं जो हमारे मधुमेह के प्रभाव को बहुत अधिक तक कम कर देती है और हमें डायबिटीज होने का खतरा बहुत कम रहता है इसमें होने वाले तत्व हमारे शरीर की खोज की मात्रा को संतुलित करते हैं जिससे एक नियमित रूप से हमारे शरीर में ग्लूकोज का स्तर बने रहता है

दिल के लिए फायदेमंद

जो लोग हृदय के रोग से पीड़ित रहते हैं उनके लिए भी ग्रीन टी बहुत अधिक फायदेमंद होती है क्योंकि माना जाता है कि ग्रीन टी कोलेस्ट्रॉल को काम करके हमारे दिल को होने वाले रोगों से मुक्त करती है और हमारे दिल को हमेशा सुरक्षित और स्वस्थ रखती है इसलिए नियमित रूप से ग्रीन टी का सेवन हमारे दिल के लिए बहुत अधिक लाभदायक होता है

रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए

हमारे शरीर में रोग प्रतिरोधक क्षमता हमेशा बहुत अधिक महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है क्योंकि जितनी अधिक हमारी रोग प्रतिरोधक क्षमता होती है उतना ही  हमारे शरीर में बीमारियों की मात्रा भी कम होती है एंटी ऑक्सीडेंट के भरपूर मात्रा में होने के कारण यह हमारे इम्यून सिस्टम को नियंत्रित करके हमारी रोग प्रतिरोधक क्षमता को और मजबूत बनाता है और हमें स्वस्थ रखता है

पाचन प्रणाली के लिए


जैसा कि माना जाता है पाचन क्रिया हमारे शरीर का एक महत्वपूर्ण चिड़िया है जिसके बिना हम हमारे शरीर में खाया जाने वाला भोजन  के विटामिन को अच्छी तरह से अपने शरीर में अवशोषित नहीं कर सकते परंतु ग्रीन टी पीने से हमारे पाचन तंत्र को मजबूती प्रदान होती है इसमें होने वाले विटामिन हमारे पाचन तंत्र को मजबूत बनाए रखने में सहायता करते हैं

तनाव में जरूरी


एक अध्ययन के जरिए पता लगता है कि जो मनुष्य अपने कामकाज को लेकर बहुत अधिक व्यस्त रहता है उसको तनाव जैसी बीमारी रहने लगती है परंतु ऐसा माना जाता है कि ग्रीन टी का नियमित रूप से सेवन से आप तनाव से काफी हद तक छुटकारा पा सकते हैं ग्रीन टी में एंटी  डिप्रेशन प्रभाव होता है जो कि तनाव मुक्त रहने में अहम भूमिका निभाता है

Monday, November 25, 2019

Vivo U20: आइए जानते हैं Vivo U20 स्मार्टफोन के बारे में

Vivo U20:  आइए जानते हैं Vivo U20 स्मार्टफोन के बारे में

 

आइए जानते हैं Vivo U20 स्मार्टफोन के बारे में
आइए जानते हैं Vivo U20 स्मार्टफोन के बारे में

 

जैसा की आप सभी को पता है विवो ने अपनी यू सीरीज का दूसरा फोन मार्केट में लॉन्च कर दिया है इसका नाम Vivo U20 के नाम से है इससे पहले विवो ने U10 लॉन्च करके सभी यूजर्स को तोहफा दिया था, इसके बाद अब U20 मार्केट में आया है यह फोन U10 के मुकाबले  प्रोसेसर, डिस्पले और कैमरों के नजरिए से बहुत अधिक अपग्रेडेड है

इसमें हमने जानने की कोशिश की है कि  U20 में कितना दम है और वह यूजर्स के लिए कितना फायदेमंद है, यह स्मार्टफोन U10 के मुकाबले अधिक फीचर रखता है, इसकी प्लास्टिक बॉडी बहुत शानदार है और किनारों पर दी गई गोल्ड कोटिंग भी इसे सबसे अलग करती है

 इसकी डिस्प्ले 6.53 है जो की फुल एचडी डिस्प्ले है परंतु U10 में यह फैसिलिटी नहीं थी उसमें फुल एचडी नहीं था, इसकी इतनी बड़ी डिस्प्ले होने के कारण भी फोन का लुक बड़ा नहीं दिखता,  इसके कलर और कंट्रास्ट भी काफी हद तक पसंद आएंगे साथ ही साथ जो लोग एचडी वीडियो देखने के शौकीन है उनके लिए यह फोन बहुत लाभदायक है क्योंकि उन्हें एचडी वीडियो देखने में कोई परेशानी नहीं होगी

इसमें स्नैपड्रैगन 675 है यही कारण बनता है कि लोग इसे खरीदने के लिए बहुत उत्सुक है, आजकल वीडियो गेम का भी प्रचलन बहुत जोरों शोरों से है जो लोग अपने स्मार्टफोन पर गेम खेलने में रुचि रखते हैं उनके लिए यह स्मार्टफोन बहुत अधिक अच्छी डिवाइस माना जा रहा है हैवी से हैवी गेम को भी इस स्मार्टफोन में बिना किसी परेशानी के खेला जा सकता है

इसके बाद अगर हम इस फोन की बैटरी के बारे में बात करें तो इसमें फास्ट चार्जर के साथ-साथ 2 घंटे में बैटरी को फुल चार्ज कर देता है परंतु बड़ी बैटरी होने के साथ यह फोन बिल्कुल भी भारी नहीं है

इसके बाद हम इसके कैमरे की बात करते हैं इसमें तीन रीयर कैमरा है 16 मेगापिक्सल के साथ, 8 मेगापिक्सल का  और 2 मेगापिक्सल का माइक्रोलेंस है, इसमें एक सिंगल शॉर्ट के साथ आप फोटो खींच सकते हैं और नाइट मोड को भी एक्टिवेट रख सकते हैं

आइए जानते हैं कि यह कितना  किफायती है,  गेहूं के साथ-साथ बड़ी बैटरी और एक बड़ी डिस्प्ले u20 को एक अच्छा ऑप्शन बनाते हैं 4GB वाला यह स्मार्टफोन आपको मात्र 10990 रुपए का मिल सकता है

आइए जानते हैं इसके फीचर के बारे में

 Vivo U20 में स्नैपड्रेगन 675 प्रोसेसर है
 6.53 इंच का फुल एचडी प्लस डिस्प्ले 1080x2340 पिक्सल रेजॉलूशन के साथ
 5000 एमएएच की बैटरी , 18 वॉट का फास्ट चार्जर
 ड्यूल सिम स्पोर्ट
 तीन  कैमरे -  16 एमपी का फ्रंट कैमरा,  8 मेगापिक्सल और 2 मेगापिक्सल

Sunday, November 24, 2019

जाने क्या होता है फास्टैग और क्यों हुआ अनिवार्य

जाने क्या होता है फास्टैग और क्यों हुआ अनिवार्य

जाने क्या होता है फास्टैग और क्यों हुआ अनिवार्य
जाने क्या होता है फास्टैग और क्यों हुआ अनिवार्य
जैसा कि हम सभी को पता है कि आने वाली 1 दिसंबर से फास्टैग का इस्तेमाल अनिवार्य हो गया है  यदि आपके पास वाहन है तो आपको फास्टैग का इस्तेमाल करना अनिवार्य होगा क्योंकि बिना फास्टटेक के आपको टोल टैक्स पर दुगना टोल देना पड़ेगा जोकि आपके लिए और आपकी जेब के लिए बहुत नुकसानदायक होगा अगर आपके पास अभी तक फास्टैग नहीं है तो जल्दी से जल्दी इसे ले ले और दुगना टोल देने से बचें

केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय ने जारी किया है कि आने वाली 1 दिसंबर से फास्टैग का इस्तेमाल अनिवार्य हो गया है अगर कोई भी व्यक्ति फास्टैग का इस्तेमाल नहीं करता है तो उसे दुगना टोल देना होगा

क्या है फास्टैग:
 
फास्टैग टोल टैक्स कलेक्शन का एक प्रीपेड रिचार्ज है जिससे जब आपका वाहन टोल से गुजरता है तो ऑटोमेटिक पेमेंट हो जाती है और आपको ज्यादा देर तक लाइन में लगकर परेशानी का सामना नहीं करना पड़ता  उदाहरण के तौर पर फास्टैग ऐसा होता है कि जैसे आप अपने मोबाइल पर प्रीपेड सिम में रिचार्ज करवाते हैं वैसे ही आपको फास्टैग में  भी रिचार्ज करना होगा और वह जैसे जैसे आप टोल का इस्तेमाल करेंगे उतना ही पैसा आपके पास तक अकाउंट  लिया जाएगा

इसमें जैसी आपकी गाड़ी टोल से गुजरेगी तो आपके विंडो स्क्रीन पर चिपके टैग से और आपके फास्टैग वॉलेट से अपने आप आपका पैसा कट जाएगा यह चीज आरएफआईडी टेक्नोलॉजी पर काम करती है और हां यह भी बता दें कि फास्टट्रैक की कोई भी अभी तक  एक्सपायरी डेट नहीं आई है जब तक यह विंडो स्क्रीन पर लगा फास्टैग खराब नहीं होता आपका अकाउंट चलता रहेगा

फास्टैग कैसे खरीदें और इसका इस्तेमाल कैसे करें

फास्टैग बहुत से चुनिंदा बैंकों द्वारा भी जारी किया गया है और वेबसाइट पर भी फास्टैग खरीद सकते हैं जब आप फास्टैग को खरीदते हैं तो आप जिस बैंक से फास्ट्रेक खरीद रहे हैं आपका अकाउंट वहां से लिंक करा सकते हैं और उसको एक्टिवेट करवा कर अपने गाड़ी के साथ यूज कर सकते हैं इसको एक्टिवेट करने के लिए आपको एक मोबाइल ऐप के जरिए किसी भी बैंक अकाउंट से लिंक कर सकते हैं और नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया प्रीपेड वॉलेट की सुविधा भी उपलब्ध कराता है जहां आप अपने खाते से  पैसा अपने वॉलेट में डाल सकते हैं जिससे टोल टैक्स पर सीधे आपके अकाउंट से पैसा ना कटकर आपके वॉलेट से पैसा कट जाता है

जब भी आप एक्टिवेशन करवाते हैं तो बैंक में होने वाले केवाईसी पॉलिसी के तहत आपको डॉक्यूमेंट जमा करवाना होता है और इसके साथ-साथ आपको वाहन रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट भी देना होता है

फास्टैग का रिचार्ज कैसे करें

अगर फास्टैग पहले से ही आपके बैंक अकाउंट से जुड़ा हुआ है तो आप वॉलेट में अलग से पैसे डालने की जरूरत नहीं होती क्योंकि पैसा सीधा आपके अकाउंट से ही कट जाता है अगर आप प्रीपेड वॉलिटी यूज करते हैं तो आपको यूपीआई डेबिट कार्ड क्रेडिट कार्ड नेट बैंकिंग के जरिए आप अपने फास्टैग को रिचार्ज कर सकते हैं आप एक लिमिट तक अपने प्रीपेड वॉलेट में पैसा डाल सकते हैं यह लिमिट आपके केवाईसी डॉक्यूमेंट के आधार पर बनाई जाती है

फास्टैग से फायदे:

फास्टैग के अनिवार्य होते ही आपको भी बहुत से फायदे होने शुरू हो जाएंगे सबसे बड़ा फायदा तो यह होगा कि जब भी आप किसी टोल से गुजरते हैं तो आपको अधिक समय तक लाइन में इंतजार नहीं करना पड़ेगा क्योंकि फास्टैग से जल्द अपने आप ही पेमेंट हो जाती है और बहुत कम समय लगता है

दूसरा फायदा यह होगा कि जितना आप फास्टैग का इस्तेमाल करेंगे आपको दुगुना टोल नहीं देना पड़ेगा और उसके साथ साथ ही आपको अपने प्रीपेड वॉलेट में कैशबैक जैसी सुविधा भी उपलब्ध होगी


Thursday, November 14, 2019

How to insert Records in Database using C# Language

How to insert Records in Database using C# Language

How to insert Records in Database using C# Language
How to insert Records in Database using C# Language

This tutorial is related to insert data in database using web form in c-sharp language. For beginners this tutorial given step by step information about creating web form, write code in c-sharp language,  create a database in SQL server and connect database with your web form.
Let’s start this tutorial, first we know about to requirement for insert records.

Requirement:

Visual Studio 2012 or greater version,
SQL Server 2008 or greater version

Step1: Open Visual Studio 2012. Go to File Menu in the menu bar, Click on New Projects and click on Visual C#, select the web form. Name the project and save this to your computer drive location through click on the browse option in visual studio. You Can Change project name and location later also.

Step 2: After open project in visual studio you have to right click on the solution explorer and add item select web form and name it as you want.

How to create a Database in SQL Server 2008.

Step 3: Open SQL Server 2008, Connect it by servername and username and password, You can also connect your sql server by window authentication service without using username and password.

Step 4: Click on new query and create database. You can create database using command and manual option in sql server. Here I create a database named ‘Test_Demo’. Check the query given below:

create database Test_Demo
use Test_Demo

After create database you must execute query ‘use Test_Demo’.

Step 5: Now i can create a table which holds my records. I create a table named ‘Employee’ having four columns e.g empid, name, city and age. Command is given for create table below.

create table Employee
(
empid int primary key identity,
name varchar(50),
city varchar(50),
age int
)

Step 6: Now we code in web form, we have two pages like aspx and cs page, Aspx page regarding the design page and cs page for c-sharp code. Here we have three textbox control of asp.net and on button for saving records.

Code: 

Employe.aspx

<form id="form1" runat="server">
    <div>
   Name : <asp:TextBox ID="txtname" runat="server"></asp:TextBox>
   City : <asp:TextBox ID="txtcity" runat="server"></asp:TextBox>
    Age : <asp:TextBox ID="txtage" runat="server"></asp:TextBox>
        <asp:Button ID="btnsubmit" runat="server" Text="Save" OnClick="btnsubmit_Click" />
    </div>
    </form>

Place this code under head tag of aspx page.

Employe.aspx.cs:


namespace Test11918
{
    public partial class Employee : System.Web.UI.Page
    {
        SqlConnection con = new SqlConnection("data source=(server_name);initial catalog=Test_Demo;integrated security=true");
        protected void Page_Load(object sender, EventArgs e)
        {

        }

        protected void btnsubmit_Click(object sender, EventArgs e)
        {
            con.Open();
            SqlCommand cmd = new SqlCommand("insert into Employee(name,city,age)values('"+txtname.Text+"','"+txtcity.Text+"','"+txtage.Text+"')",con);
            cmd.ExecuteNonQuery();
            con.Close();
        }
    }
}

Put this code under head tag of aspx.cs page.

Step 7: Now you can check your web form in browser and start insert records in your database. Also check data in database by execute below query.


“select * from Employee”

Popular Posts